CG NEWS : जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम….

0
189
CG NEWS
CG NEWS

सक्ती, छत्तीसगढ़: CG NEWS : जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है।

CG NEWS : क्या है पूरा मामला?

सोमवार दोपहर को गांव के दो युवक, मनोज कश्यप और सूरज यादव, ने देशी शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उन्हें घटना स्थल से एक देशी शराब की बोतल भी मिली है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा है।

आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

इस दुखद घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया। वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस चक्काजाम के कारण हसौद से शिवरीनारायण, भटगांव से चांपा-कोरबा जैसे प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

सारंगढ़ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बिर्रा पुलिस और एसडीओपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवकों द्वारा शराब कहां से खरीदी गई थी, इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here