Sunday, September 27, 2026
Home Entertainment shraddha kapoor : श्रद्धा कपूर की 17 करोड़ फीस की चर्चा पर...

shraddha kapoor : श्रद्धा कपूर की 17 करोड़ फीस की चर्चा पर बोले डायरेक्टर राही अनिल बर्वे: “सिर्फ अफवाहें हैं”

shraddha kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में सुर्खियों में थीं जब यह खबर सामने आई कि उन्होंने एकता कपूर की आने वाली थ्रिलर फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा था कि श्रद्धा ने फिल्म के लिए 17 करोड़ रुपये की फीस के साथ प्रॉफिट शेयरिंग की मांग की थी। अगर यह डील फाइनल हो जाती, तो श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार हो जातीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा फेल हो गया और श्रद्धा अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

shraddha kapoor : इस खबर पर अब फिल्म के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे का रिएक्शन सामने आया है। बातचीत में जब उनसे श्रद्धा कपूर के फिल्म से बाहर होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब अफवाहें हैं। उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं स्वीकार किया कि श्रद्धा फिल्म से बाहर हुई हैं, लेकिन बातचीत को टालते हुए इतना ही कहा कि वह फिलहाल वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ को पूरा कर रहे हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

shraddha kapoor : श्रद्धा कपूर की फीस को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, उनके मुताबिक एक्ट्रेस की भारी भरकम फीस और प्रॉफिट शेयरिंग की मांग के चलते फिल्म का बजट बिगड़ गया। इसी वजह से मेकर्स अब किसी और एक्ट्रेस की तलाश में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर अब कई टॉप हीरोइनों से बातचीत कर रही हैं और जल्द इस फिल्म के लिए नई लीड एक्ट्रेस फाइनल हो सकती है।

shraddha kapoor : वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें तो वह भी फिलहाल कई बड़े प्रोड्यूसर्स से मुलाकात कर रही हैं, जिनमें दिनेश विजन, भूषण कुमार और बोनी कपूर जैसे नाम शामिल हैं। डायरेक्टर राही अनिल बर्वे इस समय वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में व्यस्त हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, वामिका गब्बी और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सीरीज अपने कंटेंट और कास्टिंग के चलते पहले से ही चर्चा में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here