टीकमगढ़ : टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड स्थित गायत्री होटल में ललितपुर (यूपी) के दुकानदार लक्ष्मी नारायण राठौर ने कमरे नंबर 106 में पंखे से तौलिया बांधकर फांसी लगाई। मृतक ने सुसाइड नोट में ललितपुर कोतवाली पुलिस पर अपने बेटे शिवम राठौर को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
विक्रम सिंह कुशवाह, एडिशनल एसपी, टीकमगढ़ ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।









