Honeytrap : टीकमगढ़ में हनीट्रेप का खुलासा : युवती ने 52 वर्षीय को बनाया बंधक, 6 लाख की फिरौती मांगने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले में एक हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक 52 वर्षीय अधेड़ युवक को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाली युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण:
टीकमगढ़ की रहने वाली युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर स्थित स्यावनी गांव के एक 52 वर्षीय अधेड़ को अपने जाल में फंसाया। उन्हें टीकमगढ़ बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर बंधक बनाया गया और परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने और पुलिस में रेप की शिकायत करने की धमकी दी गई।

Read News : GCMMF : GST स्लैब कम होने पर Amul ने ग्राहकों को राहत दी, अब 22 सितंबर से नई कीमतें लागू

पुलिस की कार्रवाई:
अपहरण किए गए अधेड़ के भतीजे की शिकायत पर टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने भेजी गई रकम के साथ घेराबंदी कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। जांच में युवती ने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जो फिलहाल फरार हैं।

पहले का आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस के अनुसार, यह युवती इससे पहले भी लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठ चुकी है। युवती और उसके साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

Read News : Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण में तुलसी से जुड़ी 5 अहम गलतियां जिनसे बचें

कानूनी कार्रवाई:
युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 308(5), 127(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories