Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

Sheetaldas Ki Bagiya Protest : न्याय के लिए सामूहिक मुंडन; हिंदू संगठनों ने सरकारी और निगम कर्मियों की बर्खास्तगी की उठाई मांग

Sheetaldas Ki Bagiya Protest : भोपाल। राजधानी भोपाल में साढ़े 26 टन गोमांस बरामदगी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस जघन्य मामले के विरोध में रविवार को शीतलदास की बगिया में ‘जय माँ भवानी हिंदू संगठन’ के तत्वावधान में एक विशाल प्रदर्शन किया गया। विरोध स्वरूप 30 से अधिक युवाओं ने सामूहिक रूप से अपना मुंडन कराया। आयोजकों का कहना है कि यह मुंडन गोमाता की आत्मा की शांति और दोषियों के प्रति प्रशासन की सुस्ती के विरोध का प्रतीक है।

प्रशासनिक संरक्षण का आरोप प्रदर्शन के दौरान जय माँ भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी असलम और शोएब को तो पकड़ा है, लेकिन उन सरकारी और नगर निगम कर्मचारियों को क्यों बचाया जा रहा है, जिनकी नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध कारोबार फल-फूल रहा था? भानु हिंदू ने मांग की है कि मामले में संलिप्त पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन अब तक केवल खानापूर्ति वाली कार्रवाई कर रहा है, जबकि इसमें शामिल प्रशासनिक नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यह केवल अवैध व्यापार का मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था का सवाल है। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम इस लड़ाई को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक ले जाएंगे।”

सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शन शीतलदास की बगिया में हुए इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। सामूहिक मुंडन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक आक्रामक होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds