HomeChhattisgarhGhar Wapsi Kawardha : कवर्धा में बड़ी 'घर वापसी': पंडरिया विधायक ने...

Ghar Wapsi Kawardha : कवर्धा में बड़ी ‘घर वापसी’: पंडरिया विधायक ने पैर पखारकर 14 परिवारों को कराया सनातनी धर्म में प्रवेश

Date:

Related stories

Ghar Wapsi Kawardha : कवर्धा/पंडरिया। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धर्मांतरण के बीच ‘घर वापसी’ की लहर तेज हो गई है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दमगढ़ इलाके में सोमवार को एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ 4 गांवों के 14 परिवारों के कुल 66 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पारंपरिक विधि-विधान से इन परिवारों का स्वागत किया।

विधायक ने पैर पखारकर दिया सम्मान इस अवसर पर भावुक दृश्य देखने को मिले जब विधायक भावना बोहरा ने स्वयं वापस लौटने वाले सदस्यों के पैर पखारकर उन्हें सम्मान दिया। विधायक ने तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने की बधाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये परिवार पिछले कुछ समय से बाहरी मिशनरियों के प्रभाव में आकर धर्म परिवर्तन कर चुके थे, लेकिन अब उन्होंने स्वेच्छा से वापसी का निर्णय लिया है।

लालच और प्रलोभन का आरोप कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और घर वापसी करने वाले सदस्यों ने मिशनरी एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक सहायता और बच्चों की शिक्षा जैसे झूठे प्रलोभन देकर उन्हें भ्रमित किया गया था। अपनी मूल संस्कृति और परंपराओं से कटने के बाद वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।

सांस्कृतिक पहचान की रक्षा प्राथमिकता: भावना बोहरा विधायक भावना बोहरा ने इस अभियान को आदिवासी समाज की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म का विरोध करना नहीं है, बल्कि अपने भाइयों को यह अहसास कराना है कि उनकी मूल पहचान ही उनकी ताकत है। शिक्षा और स्वास्थ्य की कमी का फायदा उठाकर जो लोग प्रलोभन दे रहे हैं, उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि पंडरिया क्षेत्र में अब तक लगभग 265 लोग घर वापसी कर चुके हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here