Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : खरोरा : अग्रसेन जयंती पर महिला मंडल की दो...

CG News : खरोरा : अग्रसेन जयंती पर महिला मंडल की दो दिवसीय रंगारंग प्रतियोगिताएं संपन्न

0
83

रिपोर्टर रोहित वर्मा/खरोरा: अग्रसेन जयंती पर्व के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल खरोरा की ओर से दो दिवसीय मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साह और उल्लास का परिचय दिया।

महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम 16 सितम्बर से शुरू हुआ। पहले दिन माचिस व सिक्के का लकी गेम आयोजित किया गया, जिसमें दिशा अग्रवाल प्रथम और रजना अग्रवाल द्वितीय रहीं। इसके बाद “बचपन, जवानी और बुढ़ापा” खेल में समर्थ अग्रवाल प्रथम और श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। चॉकलेट गेम (मुंह मीठा करके जाओ) में प्रथम पुरस्कार कृष्णा अग्रवाल को मिला, जबकि नीतू अग्रवाल और सुधा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

17 सितम्बर को दूसरे दिन नवरात्रि दुर्गा गरबा गेम में सक्षय अग्रवाल प्रथम और सुनीता अग्रवाल व नीलम अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। होजी गेम में प्रथम स्थान कृष्णा अग्रवाल और द्वितीय स्थान सुनीता अग्रवाल को मिला। सिक्कों से ताश पत्ती गेम में विधी अग्रवाल प्रथम और सुनीता अग्रवाल द्वितीय रहीं।

दोनों दिनों में कार्यक्रमों में सभी ने खुलकर भाग लिया और आपसी सौहार्द तथा आनंद का वातावरण बना रहा। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं। नगर के सामाजिक और सांस्कृतिक वर्गों ने इस आयोजन की भी सराहना की।

श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल महिला मंडल:
“हमारा उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संस्कृति और परंपरा के साथ मनोरंजन का अवसर देना था। सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here