CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर बन सकती है सहमति

Sanjay Sahu
CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting :रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह करीब 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिन पर सरकार की ओर से बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

CG Cabinet Meeting :जानकारी के अनुसार, इससे पहले 21 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे, जिनका असर राज्य के विकास, शिक्षा, उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाला है।

CG Cabinet Meeting :21 जनवरी की कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव को मंजूरी देना शामिल रहा। इसके तहत नीति से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभाग को अधिकृत किया गया।

CG Cabinet Meeting :इसके अलावा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संस्थान की स्थापना के लिए श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि 90 वर्षों की लीज पर देने की स्वीकृति दी गई। यहां नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना की जाएगी। यह संस्था वर्ष 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है और देशभर में 30 से अधिक शैक्षणिक संस्थान संचालित कर रही है।

CG Cabinet Meeting :कैबिनेट ने नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्रों की स्थापना के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू करने का निर्णय भी लिया। इससे राज्य में आईटी, आईटीईएस और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आगामी तीन से पांच वर्षों में एआई, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट एग्री जैसे क्षेत्रों में 133 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग दिया जाएगा।

CG Cabinet Meeting :इसके साथ ही राज्य के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लैब के प्रभावी संचालन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसका उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अब 4 फरवरी की कैबिनेट बैठक से भी राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *