CG NEWS: जिला कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जियो टॉवर बैटरी चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sanjay Sahu

CG NEWS: रोशन सेन कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव पुलिस ने जियो टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG NEWS: मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी रामजी यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम मस्तुरी, थाना पिपरपुर, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) ने 19 जनवरी 2025 को थाना माकड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को ग्राम राकसबेड़ा स्थित जियो टॉवर के ओडीसी बॉक्स से अज्ञात आरोपियों द्वारा 24 नग बैटरियों की चोरी की गई थी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

CG NEWS: जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों—गौतम शर्मा और जुनैद मलिक—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, तीसरा आरोपी समद पिता ईस्लामुद्दीन (उम्र 33 वर्ष), निवासी न्यू इस्लाम नगर, थाना लिसाड़ीगेट, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) घटना के बाद से फरार चल रहा था।

CG NEWS: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस और साइबर सेल कोण्डागांव की संयुक्त टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी।

CG NEWS: तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी समद को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 2 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मोनाराम मंडावी, आरक्षक राजू पानीग्राही, फरसुराम मरकाम, प्रकाश मंडावी तथा साइबर सेल कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, ऋतुराज सिंह, आरक्षक चन्दन यादव, परमेश्वर साहू, बिज्जू यादव, बिरजू शोरी, संतोष कोडोपी और अजय देवगन का विशेष योगदान रहा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *