Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : 24 घंटे की बारिश से तबाही, पिपलोदा-नोलाया मार्ग पर...

Shajapur News : 24 घंटे की बारिश से तबाही, पिपलोदा-नोलाया मार्ग पर पिकअप और टैंकर बह गए, दो लोग बाल-बाल बचे

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के पिपलोदा-नोलाया मार्ग पर भारी बारिश के चलते दो वाहन पानी में बह गए। यह मार्ग एक नाले के ऊपर स्थित है, जो बरसात के मौसम में खतरनाक हो जाता है। दोनों गांवों के निवासियों को इस मार्ग से आना-जाना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।

READ MORE: Bihar news : सरकारी सिस्टम का मजाक : अब ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ के नाम से मांगा गया निवास प्रमाण पत्र, पिता- ‘स्वराज ट्रैक्टर’, मां- ‘कार देवी’, फोटो में एक्ट्रेस मोनालिसा!

Shajapur News : मंगलवार को तेज बहाव के बीच एक ट्रैक्टर टैंकर मार्ग से गुजर रहा था, तभी पानी के दबाव में टैंकर ट्रैक्टर से अलग हो गया और बह गया। देर शाम तक टैंकर का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान दूसरी घटना में एक पिकअप वाहन भी इसी मार्ग से गुजर रहा था, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। अचानक खुले गड्ढों में फंसकर वह भी बह गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सवारियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Shajapur News : फिलहाल दोनों वाहनों का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि पानी उतरने के बाद ही उनकी स्थिति साफ हो पाएगी। जिले में अब तक 11.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे जोखिम भरे मार्गों से न गुजरें।

 

READ MORE: MP NEWS: हथाईखेड़ा डैम पर मछली पकड़ने गए युवकों से मारपीट, शारिक मछली के 5 गुर्गे गिरफ्तार, सरेआम निकाला गया जुलूस

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here