MP NEWS: हथाईखेड़ा डैम पर मछली पकड़ने गए युवकों से मारपीट, शारिक मछली के 5 गुर्गे गिरफ्तार, सरेआम निकाला गया जुलूस

MP NEWS: भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित हथाईखेड़ा डैम पर मछली पकड़ने गए युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में शारिक मछली नामक व्यक्ति के गुर्गे युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

 

READ MORE: CG NEWS : केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव को मिला नवीन भवन की सौगात,  लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम

MP NEWS: वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बना। इसके बाद अयोध्या नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अमन सूर्यवंशी, आमिर उर्फ अप्पू शेख और तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी हथाईखेड़ा डैम के आसपास के ही रहने वाले हैं और शारिक मछली के लिए काम करते हैं, जिसके पास डैम पर मछली पालन का ठेका है।

MP NEWS: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला ताकि उनकी दहशत खत्म की जा सके और अन्य लोगों में भी कानून का डर बैठाया जा सके। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक सिर्फ मछली पकड़ने गए थे, इसी दौरान शारिक के गुर्गों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

READ MORE: Lok Sabha : “ऑपरेशन महादेव” की कामयाबी पर गरमाई सियासत, अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ा, राहुल बोले- 30 मिनट में कर दिया सरेंडर

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories