Bihar news : सरकारी सिस्टम का मजाक : अब ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ के नाम से मांगा गया निवास प्रमाण पत्र, पिता- ‘स्वराज ट्रैक्टर’, मां- ‘कार देवी’, फोटो में एक्ट्रेस मोनालिसा!

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (50)

Bihar news :  मोतिहारी, बिहार | बिहार की सरकारी व्यवस्था एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर हास्य और चिंता का विषय बन गई है। पहले जहां कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र जारी होने की घटना ने सोशल मीडिया में हलचल मचाई थी, वहीं अब एक नया मामला सामने आया है जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : CG NEWS : ग्राम भेंगारी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया गया पौधारोपण

क्या है मामला?
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ नामक व्यक्ति (!) के नाम पर निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। इस अजीबोगरीब आवेदन में पिता का नाम ‘स्वराज ट्रैक्टर’ और मां का नाम ‘कार देवी’ लिखा गया है। इतना ही नहीं, आवेदक की फोटो के स्थान पर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर अपलोड की गई थी।

आवेदन में पता भी उतना ही हास्यास्पद था — गांव का नाम: ‘खेत’, अंचल: ‘कोटवा’, थाना: ‘छौड़ादानों’, जिला: ‘पूर्वी चंपारण’।

डीएम ने लिया संज्ञान, FIR के आदेश
जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन को तत्काल रद्द करने के आदेश दिए और इस शरारती तत्व की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि यह सिर्फ मजाक नहीं बल्कि एक गंभीर साजिश है और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More : CG NEWS : ग्राम भेंगारी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया गया पौधारोपण

ऑनलाइन प्रणाली की खामियां उजागर
यह घटना एक बार फिर इस बात को उजागर करती है कि बिहार में ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रणाली में कितनी खामियां हैं। बिना किसी आधार सत्यापन के इस तरह के आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया तक पहुंच जाते हैं, जिससे पूरे सिस्टम की साख पर सवाल खड़े होते हैं।

ऐसा पहला मामला नहीं
हाल ही में मसौढ़ी प्रखंड में ‘डॉग बाबू’ नामक एक पालतू कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बन गया था, जिसमें उसकी फोटो भी लगी थी। यह सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय अफसरों की नींद टूटी और कार्रवाई की गई। अब “ट्रैक्टर बाबू” प्रकरण ने इस लापरवाही को एक नई ऊंचाई दे दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *