Sehore News : सुनील शर्मा /सीहोर : एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। सीहोर जिले में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
READ MORE : CG NEWS : पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद सो गया, जब नींद खुली तो….. पढ़िए सनसनीखेज वारदात
Sehore News : नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहरवासियों ने मां दुर्गा से भारत की जीत की कामना की थी, और टीम इंडिया ने उनके विश्वास को सही साबित किया। नगर के कोनों-कोनों में “भारत माता की जय” और “टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
Sehore News : पूजा-अर्चना के बीच लोगों ने टीवी पर आंखें गड़ाए मैच देखा और जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, शहर जश्न में डूब गया। सीहोर में भारत की जीत को नवरात्रि का विशेष तोहफा माना जा रहा है।











