Rewa News : रईसजादे ने थार से मारी स्कूटी सवार परिवार को टक्कर, बेटे की हुई मौत, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद थार का चालक हुआ फरार

Sanjay Sahu
Rewa News

Rewa News : रीवा : रविवार की देर शाम सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ा गांव में तेज रफ्तार जा रहे रईसजादे ने बर्थडे पार्टी से लौट रहे स्कूटी सवार परिवार को कुचल दिया जिसमें स्कूटी चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पहिया वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानी निवासियों के द्वारा की गई घेराबंदी के चलते थार चालक मृतक सहित घायल महिलाओं को अपने वाहन में लेकर संजय गांधी अस्पताल आया और मृतक सहित घायलों को वाहन से उतारने के बाद वहां संजय गांधी अस्पताल परिसर में वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

 

READ MORE: Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19: नेहल और बसीर के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, हलवे से शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा धक्का-मुक्की तक, देखें वीडियो

Rewa News : दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मुनीम प्रसाद गौतम निवासी गोडहर ने बताया कि उनका बेटा पुष्पेंद्र गौतम उसकी बहन प्राची गौतम सहित मां केशकली गौतम भतीजे के वर्षगांठ में शामिल होने मउहरा गए थे जहां से लौटते वक्त तीव्र रफ्तार रीवा से आ रही थार जीप ने स्कूटी को कुचल दिया जिसमें पुष्पेंद्र की मौत हो गई.

 

Rewa News : प्राची के दोनों हाथ पैर टूट गए और केसकली गंभीर रूप से घायल हो गई पहले तो तर चालक घटनास्थल से भागने की फिराक में था लेकिन जब स्थानीय निवासियों ने उसे घेर लिया तो वह दुर्घटना में घायल हुए स्कूटी सवार सभी सदस्यों को थार जीप की पिछली सीट में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा और यहां सभी को वाहन से उतारने के बाद थार जीप को लॉक कर मौके से फरार हो गया.

 

Rewa News : घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस में दुर्घटना करने वाली थार जीप को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन चालक और उसके मालिक की तलाश शुरू की है थाना प्रभारी अमिहिया शिवा अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने दुर्घटना कार्य करने वाले वाहन को जप्त कर लिया है दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक और मालिक के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है.

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *