Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19: नेहल और बसीर के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, हलवे से शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा धक्का-मुक्की तक, देखें वीडियो

Bigg Boss 19 : नई दिल्ली: बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार के बाद घर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। हालिया एपिसोड में नेहल और बसीर अली के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जो धीरे-धीरे एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

 

READ MORE: Zoho News : Zoho का नया देसी मैसेजिंग ऐप Arattai: क्या वाकई WhatsApp को दे पाएगा टक्कर?, जानिए सभी जानकारी

Bigg Boss 19 : किचन ड्यूटी और खाने को लेकर बिग बॉस के घर में लड़ाइयां आम बात हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब हलवे को लेकर नेहल और बसीर आपस में भिड़ गए। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि बसीर ने अपने लिए एक कटोरी भरकर हलवा फ्रिज में छिपा दिया। यह देखकर नेहल और कुनिका चौंक जाती हैं।

Bigg Boss 19 : इसके बाद नेहल, घर की कैप्टन फरहाना से कहती हैं कि जितना हलवा तान्या के लिए बना था, उतना ही बसीर ने भी अपने लिए रख लिया है। इस पर बसीर जवाब देते हैं कि वो अभी निकालकर दे देंगे, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बसीर का यह जवाब नेहल को नागवार गुजरता है और वो तंज कसते हुए कहती हैं, “तू मर”।

Bigg Boss 19 : नेहल की इस बात पर बसीर भी अपना आपा खो बैठते हैं और गुस्से में चिल्लाते हैं, “बकवास मत कर, चुप कर।” जवाब में नेहल उन्हें “चोर” कहती हैं। दोनों के बीच का यह झगड़ा देखते ही देखते और भी उग्र हो जाता है और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है।

 


Bigg Boss 19 : हालात बिगड़ते देख बाकी घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ता है ताकि लड़ाई और न बढ़े। बसीर और नेहल को इस तरह आपा खोते देख दर्शक भी हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस झगड़े को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Bigg Boss 19 : गौर करने वाली बात यह भी है कि जब से नेहल सीक्रेट रूम से वापस लौटी हैं, तब से वह बसीर को लगातार निशाने पर ले रही हैं। अब दर्शकों के मन में सवाल यह है कि इस लड़ाई में कौन सही है – नेहल या बसीर? आप किसके साथ हैं?

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories