Sehore News : बुदनी पुलिस द्वारा अज्ञात मर्डर को सुलझाया और आरोपी को किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News :ब्रहम सिंह मेवाड़ा/ सीहोर: पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर सुनीता रावत के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा और थाना प्रभारी बुदनी डीएसपी चेनसिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में थाना बुदनी की पुलिस टीम ने सतकुंडा के जंगलों में मिली महिला की लाश के मामले में हुए ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने और आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

 

Sehore News : थाना बुदनी अंतर्गत मिड घाट के सतकुंडा जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का लगभग 3 दिन पुराना शव मिला था , जिस पर से थाना बुदनी में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया ।मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका के पेट और गर्दन में धारदार हथियार से वार होने से मृत्यु होना पाई गई । जिस पर से हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

Sehore News :महिला की पहचान नहीं होने से बुदनी पुलिस टीम द्वारा आसपास के जिलो में उक्त अवधि के दौरान पंजीबद्ध गुम इंसानों से हुलिया मिलान के प्रयास किए गए । जिसमे नर्मदापुरम , रायसेन , हरदा , भोपाल , बैतूल के संभावित गुम इंसानों के परिजनों से संपर्क किया गया । विवेचना के दौरान बैतूल जिले के थाना शाहपुर में पंजीबद्ध गुम इंसान की हुलिया के आधार पर गुमशुदा के परिजनों को बुलाया गया ।

 

Sehore News :जिन्होंने मृतिका के कपड़े सेंडिल और फोटो के आधार पर अंकिता पिता सुरेश पाटिल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पहाबाड़ी थाना शाहपुर जिला बैतूल के रूप में पहचान की गई । परिजनों द्वारा अंकिता के दोस्त कृष्णकान्त उर्फ़ छोटू निवासी गुरगुन्दा थाना शाहपुर पर शंका ज़ाहिर की गई ,जिस पर तुरंत कृष्णकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने पर अंकिता के द्वारा शादी का दबाव बनाने के कारण शादी के बहाने बुलाकर सतकुंडा के जंगल में ले जाकर पत्थर एवं छुरी से कई बार वार करके हत्या करना स्वीकार किया किया ।

 

Sehore News :आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा रक्त रंजित छुरी , मोबाइल और मृतिका के दस्तावेजों को ज़ब्त किया गया है।
अपराधियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय प्रस्तुत किया गया है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *