MP NEWS:FIR के विरोध में कांग्रेस का अशोकनगर कूच: सिंगरौली में नेताओं ने की बैठक, 8 जुलाई को धरने में होंगे शामिल

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS:सिंगरौली : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर में दर्ज एफआईआर को लेकर सिंगरौली में कांग्रेस पार्टी में आक्रोश है। इसको लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय में एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद सिंह चंदेल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

MP NEWS:बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 8 जुलाई को सिंगरौली जिले से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अशोकनगर पहुंचकर सामूहिक धरना देंगे। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह एफआईआर प्रदेश सरकार के इशारे पर राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

MP NEWS:कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इस बैठक में रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक स्वर में कहा कि वे अपने नेता जीतू पटवारी के साथ खड़े हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *