Indigo Flight Canceled : टेकऑफ से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट रद्द, यात्री हलाकान

Parivesh

इंदौर। Indigo Flight Canceled : देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया, जब जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को टेकऑफ से ठीक पहले अचानक रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उन्हें शुरुआत में बताया गया कि फ्लाइट केवल 30 मिनट लेट है।

Indigo Flight Canceled : सुबह 7:15 बजे यात्रियों को बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया, लेकिन उन्हें वहां डेढ़ घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एयरलाइन ने सूचना दी कि तकनीकी कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को दोबारा टर्मिनल पर लाया गया। इस फैसले से गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ विरोध जताया।

Indigo Flight Canceled

फ्लाइट संख्या 6:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन करीब 9 बजे इंडिगो ने औपचारिक रूप से कैंसिलेशन की घोषणा की। यात्रियों को रीबुकिंग और फुल रिफंड का विकल्प दिया गया है, लेकिन आखिरी वक्त की यह परेशानी कई लोगों के लिए भारी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से यात्रियों ने मांग की कि ऐसे मामलों में पूर्व जानकारी दी जाए ताकि समय और संसाधनों की बर्बादी से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *