Chhatarpur News : प्लॉट विवाद में सोनी परिवार पर पथराव, महिला ने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Chhatarpur News

Chhatarpur News : छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना इलाहाबाद बैंक के पास रविवार दोपहर एक प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। निर्माण कार्य के लिए पहुंचे सोनी परिवार पर छत से पथराव किया गया, जिसमें कन्हैया लाल सोनी और उनके बेटे सत्यम सोनी घायल हो गए।

Chhatarpur News : पथराव की घटना के दौरान एक महिला ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन भी किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, सरोज पौराणिक, उनकी बेटी गुड़िया और बेटा दीपक ने छत से पथराव किया।

Chhatarpur News : घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घायल पिता-पुत्र का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *