Chhatarpur News : प्रेम प्रसंग के विवाद में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, महिला और बच्चों को उठा ले गए दबंग, गुंडई का नंगा नाच

Sanjay Sahu
Chhatarpur News

Chhatarpur News : छतरपुर : जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरा पंचायत के सुमेडी गांव में गुंडों ने दिनदहाड़े कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर एक दबंग 10 से 15 हथियारबंद गुंडों के साथ गांव पहुंचा और एक घर में घुसकर पति को गोली मार दी, फिर महिला और उसके बच्चों को जबरन उठा ले गया।

Chhatarpur News : घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से महिला से प्रेम संबंध रखता था और लंबे समय से विवाद चल रहा था। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *