Sehore News : सुनिल शर्मा/सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति को गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 20 अगस्त 2025 की है, जिसकी शिकायत हिमांशु परमार नामक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस थाने में की थी.
Sehore News : शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि प्यारे मियां, निवासी पुराना बस स्टैंड, सीहोर, ने रात करीब 12:30 बजे इस कृत्य को अंजाम दिया था. उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया था.
Sehore News : शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया.पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला और उनकी टीम के मार्गदर्शन में, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.













