Saturday, March 21, 2026
24.1 C
Raipur

Satara Doctor Suicide : 4 बार रेप, फेक सर्टिफिकेट और…अब 4 पेज के नोट में सांसद का नाम, लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में नया मोड़

Satara Doctor Suicide: महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर एक ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है, जिसमें उसने एक पुलिसकर्मी पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Satara Doctor Suicide : महाराष्ट्र के सतारा में लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. महाराष्ट्र के सतारा में आत्महत्या करने वाली डॉक्टर ने एक पुलिस ऑफिसर पर चार बार रेप का आरोप लगाया था. उसने अपनी हथेली पर पुलिस ऑफिसर का ज़िक्र किया था. अब नई जानकारी सामने आई है कि उसने एक चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें एक सांसद का भी नाम है.

READ MORE : India vs Australia 3rd ODI Updates : हर्षित राणा की घातक गेंदबाज़ी, ऑस्ट्रेलिया 236 पर ऑल आउट – भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य

Satara Doctor Suicide: मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने कहा है कि उस पर पुलिस केस में आरोपियों के नकली फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डाला जा रहा था. जब उसने मना किया तो उसे परेशान किया गया. उसने अपने पत्र में कहा है कि यह दबाव सिर्फ पुलिस अधिकारियों ने ही नहीं, बल्कि एक मामले में एक सांसद और उसके दो पर्सनल असिस्टेंट ने भी डाला था.

Satara Doctor Suicide: दरअसल, 26 साल की यह लेडी डॉक्टर सतारा के फलटन सब-डिस्टिक्ट हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम करती थी. उसने अपनी हथेली पर लिखा था कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडने ने उसके साथ चार बार रेप किया और पाँच महीने से अधिक समय तक उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया. यह महिला 23 महीनों से हॉस्पिटल में काम कर रही थी और उसका बॉन्ड पीरियड खत्म होने में बस एक महीना बाकी था. इसके तहत उसे ग्रामीण इलाके में सर्विस देनी थी. इसके बाद वह पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री करना चाहती थी.

Satara Doctor Suicide: चार पेज के सुसाइड नोट में दर्द

Satara Doctor Suicide: उस चार पेज के पत्र में लेडी डॉक्टर ने बताया कि कैसे पुलिस ऑफिसर उस पर आरोपियों के लिए नकली फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डाल रहे थे. इनमें से कई को तो मेडिकल जाँच के लिए लाया भी नहीं जाता था. जब उसने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा. एक खास घटना का ज़िक्र करते हुए उसने कहा कि उसने एक सर्टिफिकेट जारी करने से मना कर दिया था और एक सांसद के दो पर्सनल असिस्टेंट हॉस्पिटल में आ गए थे. उसने सांसद को फोन लगाया और उनसे बात करवाई और सांसद ने उन्हें इशारों-इशारों में धमकी दी.

Satara Doctor Suicide: मुख्यमंत्री ने क्या आदेश दिया

Satara Doctor Suicide: बहरहाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार दोशी से फोन पर बात की और ‘सुसाइड नोट’ में जिस पुलिस उपनिरीक्षक का ज़िक्र किया गया है, उसे तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीड ज़िले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय महिला डॉक्टर फलटण तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी. उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर का शव गुरुवार देर रात फलटण में एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला.

Satara Doctor Suicide: पुलिस क्या बोली

Satara Doctor Suicide: पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में आरोप लगाया है कि पिछले पाँच महीनों में सतारा के एक पुलिस उपनिरीक्षक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में महिला डॉक्टर ने लिखा है कि उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसने कहा कि बदाने और बांकर के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories