Saturday, August 15, 2026
Home Tech Redmi Projector : सस्ते में बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस, HyperOS के साथ हुआ...

Redmi Projector : सस्ते में बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस, HyperOS के साथ हुआ लॉन्च

0
142

Redmi Projector : नई दिल्ली : Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत नया Redmi Projector 4 Pro चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अपने नए IoT प्रोडक्ट्स और Redmi Watch 6 के साथ पेश किया। यह प्रोजेक्टर शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है, जो किसी भी दीवार को एक बड़ी 120-इंच की स्मार्ट टीवी स्क्रीन में बदल सकता है।

REDMI Projector 4 Pro with up to 120″ 1080p projection announced

प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी

Redmi Projector 4 Pro एक मिनिमलिस्टिक ग्रे डिजाइन और फैब्रिक व्रैप्ड फ्रंट के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसमें Full HD रिजॉल्यूशन और 600 ल्यूमेन ब्राइटनेस दी गई है। यह 45-इंच से लेकर 120-इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, यानी छोटा रूम हो या बड़ी दीवार — दोनों में यह बढ़िया व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

Redmi Projector : स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस

इस प्रोजेक्टर में MediaTek MT9660 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।
फोकसिंग के लिए इसमें ToF ऑटो फोकस और मैन्युअल फोकस दोनों ऑप्शन मौजूद हैं।
साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 8W के डुअल स्पीकर इन-बिल्ट आते हैं, जिससे अलग साउंड सिस्टम की जरूरत नहीं पड़ती।

Red more : khaady vibhaag laparavahi : ग्वालियर में खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 10 दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

  • कंपनी ने इस डिवाइस में कई पोर्ट्स दिए हैं —
  • USB 2.0
  • HDMI (ARC)
  • 3.5mm ऑडियो जैक
  • DC IN पोर्ट
  • वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1 सपोर्ट है।
    इसके अलावा, वॉयस कंट्रोल सपोर्ट भी मिलता है, जिसे रिमोट के जरिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रोजेक्टर के साथ घर के बाहर मूवी नाइट के लिए आपको किन चीज़ों की ज़रूरत  होगी? | BenQ IndiaRedmi Projector : HyperOS पर चलता है

Redmi Projector 4 Pro में Xiaomi का HyperOS सिस्टम मिलता है, जिससे यह एक स्मार्ट टीवी की तरह काम करता है। यूजर्स OTT प्लेटफॉर्म्स और ऐप्स का इस्तेमाल सीधे प्रोजेक्टर से कर सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Redmi Projector 4 Pro की चीन में कीमत 1499 युआन (लगभग ₹18,470) रखी गई है।
फिलहाल यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi Projector 4 Pro उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है, जो बड़े टीवी के मुकाबले बजट में होम थिएटर एक्सपीरियंस चाहते हैं। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है, तो यह मार्केट में मौजूद बजट प्रोजेक्टरों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here