salman khan : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हालिया बयान ने पाकिस्तान को भड़काकर रख दिया। सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को अलग क्षेत्र के रूप में उल्लेख किया था, जिससे पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उनका नाम चौथे शेड्यूल में शामिल किया है, जिसके तहत उन पर कट्टरपंथी गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।
salman khan : सलमान खान ने अपने बयान में कहा था कि सऊदी अरब में काम करने वाले लोग बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हैं। उनके इस बयान पर पाकिस्तान सरकार बुरी तरह नाराज हो गई। वहीं, बलूचिस्तान के अलगाववादी नेताओं ने सलमान खान को धन्यवाद दिया।
salman khan : बलूचिस्तान में लंबे समय से स्वतंत्रता आंदोलन जारी है। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है, लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। यहां चीन के प्रोजेक्ट्स और पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध और हिंसा की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।
READ MORE : gas cylinder : गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी हो सकती है बंद, इस तारीख से से हड़ताल की चेतावनी











