Salasar Balaji Aarti Live : सालासर (राजस्थान)। मंगलवार की सुबह सालासर बालाजी धाम में आरती का भव्य आयोजन हुआ। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में “जय श्री बालाजी महाराज की” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंगल आरती के दौरान भक्तों ने दीपक जलाकर बालाजी महाराज की आराधना की और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।
Salasar Balaji Aarti Live : आरती के समय पंडितों द्वारा विशेष मंत्रोच्चार और घंटानाद से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने बालाजी के चरणों में नारियल, चूरमा लड्डू और सिंदूर अर्पित किया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि दीपावली पर्व के बाद आज आरती में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ गई है। कई श्रद्धालु जयपुर, अजमेर, बीकानेर और छत्तीसगढ़ से दर्शन करने पहुंचे।
READ MORE : Ghantewala sweets : दीपावली पर राहुल गांधी का ‘मिठास मिशन’ — घंटेवाला में सीखी पारंपरिक मिठाई बनाने की कला
आज दिनभर बालाजी महाराज के दरबार में विशेष श्रृंगार और भोग आरती भी की जाएगी। शाम की आरती में बालाजी का स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार कर भव्य दीपदान कार्यक्रम रखा गया है।
READ MORE : CG News : जशपुर में दिवाली पर दिल दहला देने वाली घटना, सड़क किनारे मिला जला शव











