Salasar Balaji Aarti : चूरू। राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी धाम में शनिवार सुबह श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में मंगला आरती सम्पन्न हुई। तड़के सुबह 4 बजे आरती की शुरुआत होते ही मंदिर परिसर “जय श्री बालाजी” और “हनुमान जी महाराज की जय” के नारों से गूंज उठा।
Salasar Balaji Aarti : बालाजी महाराज को विशेष श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया। धाम में दूर-दराज से आए भक्तों की भारी भीड़ रही, जिन्होंने आरती में शामिल होकर मंगलदर्शन किए। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं का मानना है कि सालासर धाम की मंगला आरती में शामिल होने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। आज सुबह की इस पावन आरती का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी किया गया, जिसे देश-विदेश के हजारों भक्तों ने लाइव देखा।











