Thursday, April 23, 2026
30.5 C
Raipur

MP News : ईदगाह हिल्स पर गणपति का विवादित बैनर, मुस्लिम समाज ने जताई आपत्ति

भोपाल – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति उत्सव के एक बैनर ने विवाद खड़ा कर दिया। बैनर में गणपति को ‘ईदगाह के राजा’ बताया गया था। जैसे ही बैनर लगाया गया, मुस्लिम समुदाय ने कड़ा विरोध किया और आयोजकों को अंततः बैनर हटाना पड़ा।

Read News : Jabalpur News : सतना से लापता युवती को दिल्ली ले जाने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने युवती को किया परिजनों के सुपुर्द

सिंधु मित्र मंडल द्वारा स्टेट बैंक चौराहे के शहीद गेट पर लगाए गए इस पोस्टर में यह संदेश लिखा गया था। सोशल मीडिया पर बैनर की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई।

स्थानीय निवासी अनवर पठान ने फेसबुक पर लिखा कि यह बैनर समाज में रोष पैदा कर रहा है और जिला प्रशासन तथा भोपाल पुलिस से इसे हटाने का अनुरोध किया।

बैनर हटाने के बाद प्रतिक्रिया

पुराने शहर में स्थित इलाके को ईदगाह हिल्स कहा जाता है, जहां मुस्लिम समाज ईद के मौके पर नमाज अता करता है। यही कारण था कि समुदाय को यह बैनर आपत्तिजनक लगा। गणेश उत्सव समिति ने विरोध के बाद बैनर हटा दिया।

Read News : CG News : कृषि विभाग ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई

हालांकि, हिंदू संगठनों ने बैनर हटाए जाने पर नाराजगी जताई। संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना है और भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं, इसलिए उन्हें राजा कहने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में दुर्गा उत्सव के मौके पर ‘ईदगाह की दुर्गा’ का बैनर लगाया जा सकता है और ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर ‘गुरुनानक टेकरी’ रखा जाना चाहिए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: भूमि अधिग्रहण पर बड़ा बदलाव,किसानों के हित में MP सरकार का फैसला

MP News: मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी राहत, भूमि...

Related Articles

Popular Categories