Sachin Tendulkar : सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा, बच्चों के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाने और ‘मैदान कप’ से नई पहचान की पहल

Sanjay Sahu
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar : जगदलपुर : जगदलपुर में भारत रत्न और महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar का दौरा बस्तर के बदलते स्वरूप की नई तस्वीर पेश कर रहा है। उनका यह दौरा केवल औपचारिक नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं देने और उनके भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उनके साथ परिवार के सदस्य और फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही।

Sachin Tendulkar : कभी नक्सलवाद के कारण पहचान रखने वाला बस्तर अब विकास और खेल के जरिए नई पहचान बना रहा है। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि क्षेत्र में 50 स्कूल मैदानों को विकसित किया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर खेल वातावरण मिल सके। “मैदान कप” प्रतियोगिता के माध्यम से हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस पहल से लगभग 5 हजार बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे।

Sachin Tendulkar : दौरे के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चों ने उनसे मुलाकात की और अपने बल्ले पर ऑटोग्राफ भी लिया, जो उनके लिए यादगार पल बन गया। स्थानीय युवा खिलाड़ियों ने इसे प्रेरणादायक बताया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प जताया।

Sachin Tendulkar : बस्तर पुलिस के अनुसार, सचिन तेंदुलकर अपने फाउंडेशन के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह दौरा इस बात का संकेत है कि बस्तर अब संघर्ष की नहीं, बल्कि खेल और अवसरों की पहचान बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *