Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Shajapur News: अकोदिया में नवीन धर्मशाला का भव्य भूमिपूजन: मंत्री इंदर सिंह...

Shajapur News: अकोदिया में नवीन धर्मशाला का भव्य भूमिपूजन: मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी विकास कार्यों की सौगात

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News: शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु: ​शाजापुर जिले के अकोदिया। नगर में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवीन धर्मशाला भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे।

​समारोह के दौरान मंच पर विशेष अतिथि के रूप में केदार सिंह मंडलोई, नटवर लाल राठी, जेपी मामा, प्रवीण जैन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रचना शर्मा, जगदीश विजयवर्गीय, अशोक डागा, नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष मेवाड़, बाबूलाल मेहता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय राठी ने किया।

 

Shajapur News: ​इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी रखा, जिसमें टप्पा चौराहे से फूलेंन तक सड़क का डामरीकरण, बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा रोड किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की गई।

 

Shajapur News: ​अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इंदर सिंह परमार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए नागरिकों से प्लास्टिक के गिलास, डिस्पोजल और पत्तल-दौने आदि के उपयोग से बचने का आह्वान किया। जनता की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि टप्पा चौराहे से फूलेंन तक सड़क का डामरीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने नगर परिषद को स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए और क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार पार्षद रामनारायण कुशवाहा ने किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here