CG Vyapam News: व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह इतने बजे से होंगी परीक्षाएं, यहां करें चेक

Sanjay Sahu
CG Vyapam News:

CG Vyapam Exam Time Change: छत्तीसगढ़ व्यापम नें आगामी परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है. अब परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे टो दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी. यह नया नियम 26 अप्रैल से लागू होगा और आगामी सभी परीक्षाओं पर प्रभावी रहेगा.

व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम

प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने परीक्षाओं के समय में अहम बदलाव किया है. अब तक परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाती थीं, लेकिन नए आदेश के अनुसार सभी आगामी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी. यह नया समय 26 अप्रैल से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

जानें क्यों बदला टाइम?

व्यापम ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके. प्रशासन का मानना है कि सुबह के समय परीक्षा आयोजित करने से छात्रों को गर्मी से होने वाली परेशानी कम होगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

एंट्री के लिए सख्त नियम

नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा.
इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री बंद कर दी जाएगी.
इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें.
ये भी पढ़ें- Bhoramdev Jungle Safari: भोरमदेव में शुरू होगा जंगल सफारी, 22 बार नदी पार करने का मिलेगा रोमांच, जानें क्या-क्या रहेगा खास

ऐसा होगा ड्रेस कोड

व्यापम ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी स्पष्ट किया है: हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य,
काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े प्रतिबंधित,
जूते, मोजे, बेल्ट, स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं,
केवल चप्पल पहनकर आ सकते हैं,
कान के आभूषण पहनना वर्जित रहेगा.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *