currency tower : करेंसी टावर में फिर लिफ्ट फेल, कांग्रेस नेता फंसे; लगातार घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल

Sanjay Sahu
currency tower

currency tower : रायपुर : रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में लिफ्ट की खराब व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाही सामने आ रही है। हाल ही में IAS अधिकारी के लिफ्ट में फंसने के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली भी इसी तरह की घटना का शिकार हो गए।

currency tower : जानकारी के अनुसार, नितिन भंसाली बुधवार को करेंसी टावर पहुंचे थे, जहां वे कुछ समय के लिए लिफ्ट में फंस गए। उस दौरान लिफ्ट का सपोर्ट सिस्टम काम नहीं कर रहा था। मदद के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू किया, जिसके बाद वहां मौजूद गार्ड ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला।

currency tower : इस घटना के बाद कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। करीब 850 दुकानों और दफ्तरों वाले इस बड़े भवन में केवल 4 लिफ्ट हैं, जिनमें से सिर्फ 2 ही किसी तरह चल रही हैं, जबकि बाकी बंद पड़ी हैं। चालू लिफ्ट भी बार-बार खराब हो जाती हैं, जिससे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और रोजाना अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहती है।

 

currency tower : सबसे चिंताजनक बात यह है कि लिफ्ट के अंदर न तो हेल्पलाइन नंबर मौजूद है और न ही इमरजेंसी सिस्टम सही तरीके से काम करता है। ऐसे में फंसने की स्थिति में लोग खुद ही बाहर निकलने की कोशिश करने को मजबूर हो जाते हैं।

currency tower : गौर करने वाली बात यह भी है कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में एक अन्य मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं, जहां न पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा की उचित व्यवस्था, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

currency tower : लगातार हो रही इन घटनाओं ने करेंसी टावर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर लापरवाही का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *