CG NEWS : रायगढ़ में ‘POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत 1-2 मई को ताइक्वांडो प्रतियोगिता, युवाओं से भागीदारी की अपील

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से “POLICE–YOUTH UNITY SPORTS” के तहत 1 और 2 मई को दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में आयोजित होगी।

CG NEWS : इस प्रतियोगिता में अंडर-14 (11 से 14 वर्ष) और अंडर-17 (15 से 17 वर्ष) आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करना और पुलिस तथा युवाओं के बीच विश्वास और सकारात्मक संबंध को बढ़ावा देना है।

CG NEWS : इच्छुक खिलाड़ी 30 अप्रैल तक दिए गए संपर्क नंबरों पर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

CG NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

CG NEWS : पंजीयन के लिए संपर्क:

* जय कुमार यादव (ताइक्वांडो कोच) – 9827196040
* भाविका पाण्डेय (सीनियर खिलाड़ी/कोच) – 9039027282
* प्रमोद सागर (आरक्षक, एसपी ऑफिस रायगढ़) – 8827305512

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *