Tuesday, March 31, 2026
27.8 C
Raipur

M.P Crime : रीवा में किशोर पर जानलेवा हमला, सड़क किनारे अधमरा मिला, हालत गंभीर

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक किशोर पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि घायल किशोर का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल को सड़क किनारे फेंककर फरार हुए हमलावर

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को किशोर को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उस पर बेरहमी से हमला किया गया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।

शहडोल : जब CM मोहन को काले झंडे दिखाने पर भड़के कलेक्टर, खुद कांग्रेसियों पर भांजी लाठी, हिरासत में 37 नेता

परिजनों ने राही नामक युवक पर जताया शक

परिजनों का आरोप है कि किशोर को राही नाम के युवक ने बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उससे जुड़े लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक आशंका है कि हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिश्तेदारी या पारिवारिक विवाद की आशंका

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक या रिश्तेदारी से जुड़ा विवाद हो सकता है। फिलहाल घायल किशोर की हालत नाजुक होने के कारण उसके विस्तृत बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में तनाव, पुलिस जांच तेज

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories