Rewa News : जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में हो रही अनियमितता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
106

Rewa News : रीवा : जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और छात्रों को हो रही समस्याओं के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रीवा नगर इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक ज्ञापन सौंपा।

Rewa News : विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कुछ विद्यालय मनमानी फीस वसूल रहे हैं और पात्र छात्रों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है। इसके अलावा, कई स्कूलों में आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में भारी असंतोष है।

Rewa News : ज्ञापन सौंपते समय परिषद के नगर मंत्री हर्ष साहू ने कहा, “शिक्षा का अधिकार सभी छात्रों का मौलिक अधिकार है। यदि विद्यालयों द्वारा मनमानी की जाती रही तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।” तथा इसकी पूर्ण जवाबदारी प्रसासन की होगी ।उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में बिना किसी नियम या पारदर्शिता के छात्रों से पैसे लेकर प्रवेश दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है।

Rewa News : हर्ष साहू ने कहा कि “शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही दाखिले होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में कई मामलों में देखा गया है कि प्रबंधन पैसे लेकर छात्रों को प्राथमिकता दे रहा है। इससे मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र पीछे छूट रहे हैं।”

Rewa News : ABVP के जिला संयोजक पी एन पांडे ने बताया कि कई विद्यालयों में अभी तक पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।

Rewa News : जिला शिक्षा अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा जाने की बात कही। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से जिला संयोजक पी एन पांडे , विभाग छात्रा प्रमुख कृति तिवारी, नगर मंत्री हर्ष साहू, लव पांडे,आयुष शुक्ला,आशीष द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, शशांक, देवांशी, विनय गौतम, ओमकार जायसवाल , शिवेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here