Friday, March 20, 2026
30.1 C
Raipur

Rewa Encroachment Drive : रीवा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर: नीम चौराहा की 2 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया 50 परिवारों का कब्जा

Rewa Encroachment Drive : रीवा (विकास बघेल)। शहर के नीम चौराहा स्थित शासकीय मदिरा भंडार गृह के समीप लगभग 2 एकड़ बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले ने दशकों से काबिज लगभग 50 परिवारों के आशियानों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की। यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में लेदर फैक्ट्री के नाम से आवंटित थी, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जा था।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए

बताया कि वोदा बाग की आराजी क्रमांक 866 और 868 भू-अभिलेख में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर याचिकाकर्ता रामानुज पांडे द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को इस शासकीय भूमि को तत्काल रिक्त कराने के कड़े आदेश दिए थे।

प्रशासन का पक्ष: “नोटिस के बाद भी नहीं खाली की जमीन”

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के पालन में अतिक्रमणकारियों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी कर मकान खाली करने की पर्याप्त समय-सीमा दी गई थी। चेतावनी के बावजूद जब कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की, तब प्रशासन को बलपूर्वक कार्रवाई (Lau-Lashkar) का सहारा लेना पड़ा। नीम चौराहा के आसपास स्थित इन निर्माणों को गिराकर अब भूमि को शासन के अधीन लिया जा रहा है।

अतिक्रमणकारियों का दर्द: “तीन पुश्तों का आशियाना उजड़ा”

दूसरी ओर, बेघर हुए परिवारों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। अवैध कब्जाधारी गीता सोंधिया ने रुंधे गले से बताया, “हम तीन पुश्तों से यहाँ रह रहे हैं। नवरात्रि का समय है और हम सभी गरीब श्रमिक वर्ग के लोग हैं। प्रशासन ने हमें न तो कोई नोटिस दिया और न ही सामान निकालने का समय। अब हमारे छोटे-छोटे बच्चे इस धूप और गर्मी में कहाँ जाएंगे?” पीड़ितों का कहना है कि अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम वार्ड क्रमांक 8 के इस क्षेत्र में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हाईकोर्ट के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Latest YouTube Shorts

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

मिडिल ईस्ट जंग का असर! पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश की तेल कंपनियों ने...

Related Articles

Popular Categories