Saturday, June 20, 2026
39.6 C
Raipur

Jagdalpur Congress Protest : जगदलपुर : “भूमिपूजन के ढाई साल बाद भी नींव तक नहीं”, कांग्रेस नेता राजेंद्र पटवा ने भाजपा के ‘खोखले विकास’ को घेरा

Jagdalpur Congress Protest : जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (व्यापार प्रकोष्ठ) के शहर अध्यक्ष और मोतीलाल नेहरू वार्ड के छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सत्ताधारी भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा प्रहार किया है। पटवा ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक किरण सिंह देव द्वारा जिस नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन ढाई साल पहले किया गया था, उसका निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर, आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई है।

“भाजपा अध्यक्ष के वार्ड में ही विकास ठप”

राजेंद्र पटवा ने तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि जिस वार्ड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का शासकीय निवास है और जहाँ का पार्षद भी भाजपा से है, वहां विकास कार्य ‘ठंडे बस्ते’ में पड़े हैं। उन्होंने कहा, “ढाई साल पहले बड़े तामझाम के साथ भूमिपूजन किया गया, लेकिन आज वहां केवल खाली जमीन है। बच्चों के खेल और शिक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है।”

पार्षद की चुप्पी और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

कांग्रेस नेता ने स्थानीय भाजपा पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पटवा ने कहा कि इतने लंबे समय से कार्य रुका होने के बावजूद पार्षद की चुप्पी समझ से परे है। क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर जनहित के कार्यों के प्रति अरुचि? उन्होंने आगे कहा:

  • विज्ञापनों की सरकार: भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार के जरिए अपनी वाहवाही लूटने में लगी है, धरातल पर शून्य है।

  • जनता को जवाब दें: क्या इसी तरह भाजपा जगदलपुर को संवारने का सपना देख रही है? इसका जवाब विधायक और पार्षद को जनता के बीच देना चाहिए।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

राजेंद्र पटवा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। आने वाले दिनों में बच्चों के हक और जनहित के लिए कांग्रेस उग्र आंदोलन और आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories