रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र की मनगवां बस्ती में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने कुलदेवी मेढुलियन मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। आरोपियों ने लोहे की राड से हनुमान जी, गणेश जी और अन्य स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मंदिर में हुई तोड़फोड़ की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलने के बाद मौके पर मनगवां पुलिस पहुंची। घटना से आस्था रखने वाले हिंदुओं में गहरी चिंता और आक्रोश देखा गया, जिससे मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।











