Reva News : रीवा जिले की सबसे हॉट विधानसभा सीट कहे जाने वाली सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वर्तमान विधायक के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है रीवा जिले में कांग्रेस के इकलौते सिटिंग विधायक अभय मिश्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के बाद मंगलवार की दोपहर सैकड़ो की तादाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

Reva News : भाजपाइयों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दो प्रथक प्रथक ज्ञापन सौंपते हुए विधायक अभय मिश्रा के विरुद्ध चोरहटा थाने में दर्ज किए गए अपराधिक प्रकरण में धाराएं बढ़ाने सहित पीड़ित के विरुद्ध एक दिन पूर्व सिविल लाइन थाने में दांत से उंगली काटने के दर्ज किए गए अपराध में जांच की मांग की है भाजपा नेताओं की दलील है कि दांत से उंगली का कट जाना संभव नहीं कांग्रेस के विधायक अभय मिश्रा ने अपने रसूख का प्रयोग करते हुए पीड़ित के विरुद्ध सिविल लाइंस थाने में अपराध दर्ज कराया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की. वही इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भाजपा नेताओं का ज्ञापन लेते हुए दोनों ही मामले में जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है.











