Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : बुरहानपुर में भक्ति और आस्था का संगम, श्रद्धा और...

Burhanpur News : बुरहानपुर में भक्ति और आस्था का संगम, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ तुलसी विवाह

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : आज देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर बुरहानपुर जिले में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। हर मंदिर में तुलसी विवाह की गूंज सुनाई दी, और भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया।

 

Burhanpur News : बुरहानपुर जिले में आज सुबह से ही तुलसी विवाह की तैयारियों में श्रद्धालु जुटे नज़र आए। मंदिरों और घरों में गन्ने से सजे मंडप, फूलों की सजावट और दीपों की रोशनी ने माहौल को भक्ति भाव से भर दिया। भक्तों ने मंत्रोच्चारण और मंगल गीतों के बीच तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया। हर कोई इस पावन अवसर का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था”आज हमने बहुत श्रद्धा से तुलसी विवाह मनाया है। हर साल हम इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here