Wednesday, September 23, 2026
Home Lifestyle Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी लहसुन की चटनी, खाने का...

Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी लहसुन की चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Garlic Chutney Recipe: दाल-चावल हो, गरमा-गरम पराठे हों या फिर क्रिस्पी पकौड़े, खाने के साथ अगर एक बढ़िया चटनी मिल जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपको तीखा और चटपटा खाना पसंद है, तो लहसुन की यह चटनी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। घर पर लाल मिर्च और मूंगफली के साथ बनाएं रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट और तीखी लहसुन की चटनी।

लहसुन की तेज खुशबू, सूखी लाल मिर्च का तीखापन और मूंगफली का क्रंची स्वाद इस चटनी को बेहद खास बनाता है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा झंझट की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही यह झटपट तैयार हो जाती है।

लहसुन की चटनी बनाने की विधि

इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कड़ाही को हल्का गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च और जीरा डालकर कुछ देर धीमी आंच पर भून लें। ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा जलाना नहीं है, वरना चटनी का स्वाद कड़वा हो सकता है।

अब एक मिक्सर जार में छिला हुआ लहसुन, भुनी हुई मूंगफली, भुनी हुई लाल मिर्च और जीरा डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर भी मिला दें। सभी चीजों को एक साथ दरदरा पीस लें। पीसते समय इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिला लें। ध्यान रखें कि इस चटनी को बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना है, क्योंकि हल्की दरदरी चटनी खाने में ज्यादा अच्छी लगती है।

रेफ्रीजिरेटर में करे स्टोर

चटनी को लंबे समय तक चलाना हो तो रेफ्रीजिरेटर में स्टोर करने के लिए कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें पिसी हुई चटनी डालें और करीब 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का भून लें। इससे लहसुन की कच्ची महक पूरी तरह निकल जाएगी और स्वाद भी बहुत बेहतर हो जाएगा। इसके बाद चटनी को गैस से उतारकर पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर इसे किसी साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें।

स्वाद और सेहत के लिए जरूरी टिप

अगर आप बहुत ज्यादा तीखा पसंद नहीं करते हैं, तो लाल मिर्च को कड़ाही में भूनने या पीसने से पहले उसके बीज निकाल दें, जिससे चटनी का तीखापन काफी हद तक कम हो जाएगा। इस शानदार लहसुन की चटनी को आप रोजमर्रा के खाने, रोटियों, पराठों, दाल-चावल और शाम के स्नैक्स के साथ आराम से परोस सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here