Tuesday, March 31, 2026
27.8 C
Raipur

Delhi Red Fort Blast : अमोनियम नाइट्रेट-फ्यूल ऑयल-डेटोनेटर से दहली दिल्ली, ANFO बम हुआ था इस्तेमाल, जानें दहशतगर्दों ने कैसे मचाया ‘कोहराम’

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर अभी भी कई सवाल और कनेक्शन सामने आ रहे हैं, जिनकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि हमले की योजना लंबे समय से तैयार की जा रही थी।

पुलवामा कनेक्शन: कई हाथों में घूमी ‘ब्लास्ट कार’

Delhi Red Fort Blast जांच में सामने आया है कि जिस हुंडई i20 कार (HR26CE7674) में विस्फोट हुआ, उसे हाल के महीनों में कई बार खरीदा–बेचा गया था। कार की अंतिम ‘ट्रेल’ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी तारिक तक पहुंची।

Read More : Indore High Alert : दिल्ली ब्लास्ट के बाद बीडीएस-आरपीएफ सर्चिंग तेज, वहीं खजराना में युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या….

कई फर्जी दस्तावेजों के जरिए कार की बिक्री का शक जताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या कार का इस्तेमाल धमाका करने के लिए जानबूझकर पुलवामा नेटवर्क के माध्यम से किया गया था या यह महज संयोग है।

फरीदाबाद कनेक्शन: गिरफ्तार डॉक्टरों से मिला भारी विस्फोटक
धमाके की जांच ने हरियाणा के फरीदाबाद की ओर भी इशारा किया है। कुछ दिन पहले फरीदाबाद पुलिस ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, कई डेटोनेटर्स और हथियार बरामद हुए थे।

Delhi Red Fort Blast पूछताछ में उनका एक साथी, डॉक्टर उमर, भी सामने आया था जो फरार चल रहा था। पुलिस को शक है कि यही उमर दिल्ली धमाके में शामिल हो सकता है या उसके नेटवर्क का हिस्सा रहा होगा। फरीदाबाद केस और दिल्ली ब्लास्ट के बीच समानता मिलने से दोनों मामलों को अब एक ही एंगल से देखा जा रहा है।

Read More :  Delhi Blast Updates : जिस कार से दहल उठी दिल्ली,आखिर कौन-कौन था उसका मालिक, उमर के पास कैसे पहुंची, जाने यहां

अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल होने की पुष्टि
दिल्ली ब्लास्ट की शुरुआती फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट मौजूद था। यह केमिकल आसानी से उपलब्ध हो जाता है और कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में उपयोग होता है। यही वजह है कि आतंकी संगठन इसे बड़े धमाकों के लिए अक्सर इस्तेमाल करते रहे हैं।

  • फरीदाबाद में 1000 पुलिसकर्मी तैनात, कई जगह सर्च ऑपरेशन
  • दिल्ली धमाके के बाद फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।
  • धौज और फतेहपुर तगा गांवों में तलाशी अभियान चल रहा है।
  • अलफलाह मेडिकल कॉलेज में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
  • कुल 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच व रिज़र्व पुलिस इस कार्रवाई का हिस्सा हैं।
Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories