Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Anukampa Niyukti Protest Raipur : आधी रात कलेक्ट्रेट में हंगामा : वादाखिलाफी...

Anukampa Niyukti Protest Raipur : आधी रात कलेक्ट्रेट में हंगामा : वादाखिलाफी से नाराज़ दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन बैठे धरने पर….

Anukampa Niyukti Protest Raipur
Anukampa Niyukti Protest Raipur

Anukampa Niyukti Protest Raipur : रायपुर: राजधानी रायपुर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठ गईं। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे शुरू हुआ यह अचानक विरोध प्रदर्शन दिवंगत शिक्षाकर्मियों के उन परिवारों का गुस्सा दर्शा रहा है, जो लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

Anukampa Niyukti Protest Raipur : भाजपा ने तोड़ा चुनावी वादा”

धरने पर बैठी महिलाओं का सीधा आरोप है कि सत्ताधारी भाजपा ने चुनाव से पहले उनसे अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था। लेकिन सरकार बने महीनों बीत जाने के बावजूद, इस संवेदनशील मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशभर में करीब 1200 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं, केवल एक नियुक्ति के सहारे जिंदगी काट रहे हैं।

READ MORE : Gariaband Hunger Strike : कड़ाके की ठंड में आखिर धरने पर क्यों बैठा ये परिवार……

मुख्यमंत्री का आश्वासन भी बेअसर

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसी साल अक्टूबर महीने में उनके प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का ठोस आश्वासन भी दिया था।

लेकिन, अब तक सरकारी फाइलों में कोई हलचल न होने से परिजनों में गहरी निराशा और नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू नहीं की, तो यह विरोध प्रदर्शन केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों ने मांग की है कि सरकार उनके वादे को जल्द से जल्द पूरा करे, ताकि ये परिवार सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here