M.P Accident : रतलाम में भयंकर एक्सीडेंट! दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर XUV खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत

0
180
ratlam accident
ratlam accident

M.P Accident/रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि शव निकालने में बचाव टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी।

कैसे हुआ हादसा? कार उड़ी और रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी
Ratlam Accident जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के माही क्षेत्र में एक तेज रफ्तार XUV 700 अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

कार गिरने की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि अंदर बैठे लोगों के बचने की कोई संभावना रही होगी। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा रही होगी, तभी इतनी दूरी तक कार उछली।

Read More : Madhya Pradesh High Court : हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : इंस्पेक्टर को चार्जशीट देने का अधिकार SP को नहीं, केवल IG को

मृतकों की पहचान अब तक नहीं, महाराष्ट्र–गुजरात के होने की आशंका
Ratlam Accident पुलिस के शुरुआती बयान के अनुसार, कार में महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सवार थे और वे दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे।हालांकि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

रावटी पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, ओवरटेक, तकनीकी खराबी या किसी और वजह से हुई। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

रेस्क्यू में लगी टीम, CCTV फुटेज भी खंगाला जाएगा
Ratlam Accident हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुंचे। क्रेन और कटिंग टूल्स की मदद से कार को खोला गया और शवों को बाहर निकाला गया।पुलिस ने कहा कि— चश्मदीदों के बयान,घटनास्थल की स्थितिऔर आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से हादसे की वजह का पता लगाया जाएगा।

Read More : Madhya Pradesh Foundation Day : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ग्वालियर कलेक्टर का सादगीभरा अंदाज, बच्चों संग जमीन पर बैठीं रुचिका चौहान

पूरी तरह पिचक गई XUV 700
टक्कर के बाद कार की बॉडी बुरी तरह पिचक गई थी। सामने का हिस्सा लगभग खत्म हो चुका था और सीटें अपनी जगह से उखड़ चुकी थीं। पुलिस के अनुसार, ऐसी स्थिति में जीवित बचने की संभावना बेहद कम रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त होने के बाद उनके परिवारों को सूचना दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here