टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टर के कर्मचारियों का कहर : मरीज और परिजन की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com

जिला अस्पताल : टीकमगढ़ | जिला अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर निवास में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के कर्मचारियों ने एक मरीज और उसके परिजनों को लाठी, डंडों और लोहे की पाइप से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना न केवल मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर गई, बल्कि पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Read More : उड़ान बनी तनाव का मंच : इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम युवक से बदसलूकी, आरोपी का विवादित बयान, देखे वीडियो…

घटना टीकमगढ़ जिला अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर निवास की है, जहां डॉक्टर योगेश यादव ड्यूटी के बाद अपने निजी निवास पर प्राइवेट रूप से मरीज देख रहे थे। इसी दौरान अश्विनी रावत नामक युवक अपने परिजन के साथ इलाज के लिए पहुंचा। आरोप है कि नंबर लगाने को लेकर डॉक्टर के कर्मचारी से बहस हो गई, जो गाली-गलौज से बढ़ते हुए हाथापाई में बदल गई।

गवाही के अनुसार, विवाद बढ़ता देख डॉक्टर योगेश यादव के भाई नीरज यादव और अन्य कर्मचारी अंदर से लाठी, डंडे और लोहे की पाइप लेकर बाहर निकले और अश्विनी रावत व उसके परिजन पर हमला कर दिया। दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित अश्विनी रावत की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है और स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Read more : बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी : 65 लाख वोटर्स के नाम हुए गायब, चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

पीड़ित अश्विनी रावत का कहना है कि वह डॉक्टर से इलाज कराने गए थे, लेकिन कर्मचारी ने बदसलूकी की और बाद में उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *