Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने, नाबालिग बना बाइक चोर

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने, नाबालिग बना बाइक चोर

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने, नाबालिग बना बाइक चोर
गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने, नाबालिग बना बाइक चोर

इंदौर: प्यार में अंधा एक नाबालिग लड़का इंदौर में बाइक चोर बन बैठा। तुकोगंज थाना क्षेत्र में सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में आरोपी लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए पेट्रोल भरी बाइकें चुराता था। जैसे ही पेट्रोल खत्म होता, बाइक वहीं छोड़कर फरार हो जाता।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के लिए खुफिया टीम को लगाया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक ने विजयनगर, सायोगितागंज और तुकोगंज क्षेत्रों से तीन दोपहिया वाहन चुराए थे।

थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी खासतौर पर उन्हीं गाड़ियों को निशाना बनाता था जिनमें पेट्रोल भरपूर हो। कुछ बाइकें वह इस्तेमाल के बाद छोड़ देता था, जबकि कुछ को छिपाकर रखा था, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि और भी चोरी की बाइकें उसके कब्जे में हो सकती हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here