Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

Rape Case Against Fiancé Indore : इंदौर में मंगेतर पर दुष्कर्म का केस: सगाई के बाद बदला पवन का व्यवहार, ‘सफाई’ देने के बहाने किया दुष्कर्म

Rape Case Against Fiancé Indore : इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना का गंभीर मामला दर्ज कराया है। 7 साल पुराने संबंधों और सगाई की मर्यादा को ताक पर रखते हुए आरोपी ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे बेसहारा छोड़ दिया।

कॉल सेंटर से शुरू हुई थी पहचान

पीड़िता मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली है और वर्ष 2017 से इंदौर में एक कॉल सेंटर में काम कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान भोपाल निवासी पवन अहिरवार से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पवन ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद वर्ष 2023 में परिजनों की रजामंदी से दोनों की धूमधाम से सगाई कर दी गई।

सगाई के बाद बदले तेवर

पीड़िता का आरोप है कि सगाई होने के बाद पवन का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगा, मारपीट की और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। इसी बीच युवती को पता चला कि पवन किसी अन्य युवती के साथ भी प्रेम संबंध में है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे महज एक ‘परिचित’ बताकर बात टाल दी।

सफाई देने के बहाने दुष्कर्म

घटना 3 जनवरी की है, जब पवन अपनी सफाई देने के बहाने युवती के कमरे पर आया। आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस वारदात के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। इस धोखे के कारण युवती गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई।

पुलिस की कार्रवाई

अंततः पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई और हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि:

“पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पवन अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। युवती के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories