Rajnandgaon Excise Raid : राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजनांदगांव के नीलगिरी पार्क क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विभाग ने महाराष्ट्र निर्मित ₹4.50 लाख मूल्य की अवैध बीयर और विदेशी व्हिस्की का विशाल जखीरा जब्त किया है।
Rajnandgaon Excise Raid : प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, अभिषेक तिवारी ने बताया कि तुमड़ीबोड चौकी आलीखुंटा निवासी जितेंद्र साहू के कब्जे से यह अवैध शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 403.735 बल्क लीटर है, जिसमें प्रीमियम ब्रांड की बीयर और विदेशी मदिरा व्हिस्की शामिल है।
महंगे और प्रीमियम ब्रांड का स्टॉक
अभिषेक तिवारी ने जानकारी दी कि यह मामला सामान्य या सस्ती शराब का नहीं, बल्कि रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग और बडवाइजऱ जैसे महंगे और प्रीमियम ब्रांड की बोतलों से जुड़ा है। आबकारी विभाग को मिली विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की गई, जहां सैकड़ों की संख्या में प्रीमियम ब्रांडेड शराब बरामद हुई।
जब्त सामग्री का विवरण:
-
683 नग केन बीयर (महाराष्ट्र निर्मित)
-
69 नग बोतल (विदेशी व्हिस्की)
-
64 नग अद्धी (विदेशी व्हिस्की)
-
27 नग पाव (विदेशी व्हिस्की)
आरोपी गिरफ्तार, वैधानिक कार्रवाई शुरू
आरोपी जितेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सिन्हा, आर्यन ठाकुर शामिल थे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी जारी है। इसके तहत होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।













