Rajasthan News : राजस्थान। राजस्थान के उदयपुर में चलती कार में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि यहां के एक आईटी कंपनी के सीईओं ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की कि कंपनी के सीईओं, एक सीनियर महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति ने मिलकर पार्टी के बाद चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
Rajasthan News : पीड़ित महिला ने बताया कि 20 दिसंबर वो सीईओं की बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी में वो रात 9 बजे के लगभग पहुंची थीं। पार्टी 21 दिसंबर की तारीख लग जाने बाद देर रात 1ः30 बजे तक चली। इस दौरान सभी लोगों ने जमकर शराब पी। उसके बाद आरोपियों ने बाकी मेहमानों को जाने के लिए कहा और महिला वहां उनके साथ अकेले रह गई। थोड़ी देर बाद कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने पीड़िता को उसके घर ड्रॉप करने की बात कही, और अपनी कार में ले गई। पीड़िता का आरोप है कि सीईओं और बाकी लोगों ने रास्ते में उन्हें कुछ ऐसा दिया था, जिससे वो बेहोश हो गईं।
Rajasthan News : इसके बाद आरोपियों ने रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग करने के लिए कुछ खरीदा और उन्हें जबरन स्मोक कराया। जिसके बाद वो बेहोश हो गईं। फिर कंपनी के सीईओं और एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। होश आने के बाद महिला को पता चला कि उसका एक इयरिंग, मोजे और अंडरगारमेंट गायब थे। वहीं प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान कार के डैशकैम को चेक किया, तो आरोपों की पुष्टि हुई।
Rajasthan News : पुलिस ने बताया कि शिकायत 23 दिसंबर को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी कराई। मीडिया से बातचीत में उदयपुर के पुलिस अधीक्षक एसपी योगेश गोयल ने कहा….शिकायत मिलने के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी गोयल ने आगे बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।













