CG NEWS: रोशन सेन/माकड़ी – (विकासखंड माकड़ी) — अखिल भारतीय राजगोंड समाज महासभा के तत्वावधान में राजगोंड महासभा माकड़ी के अंतर्गत क्षेत्र माकड़ी, हीरा वंडी, अमरावती, कांटागांव, सिहावा के नेतृत्व में महासभा का आयोजन ग्राम लभा क्षेत्र कांटागांव में आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय महासभा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
CG NEWS: यह सम्मेलन पावन धरा ग्राम लभा क्षेत्र कांटागांव में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजन, चिंतक, विचारक, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राजगोंड समाज की सामाजिक व्यवस्था, नियमावली, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक मूल्यों का निर्धारण एवं संरक्षण करना है। इस दौरान समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
CG NEWS: आयोजन समिति के अनुसार, महासभा में शामिल होने वाले वरिष्ठ समाजजनों एवं विशेषज्ञों का मार्गदर्शन समाज के भविष्य के लिए दिशा तय करेगा। सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें उडीसा, मध्य प्रदेश से समाज के लोग उपस्थित होंगे यह महासभा समाज के समग्र विकास और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।








