RBI ने फिर नहीं बदला रेपो रेट! लगातार दूसरी बार 5.25% पर बरकरार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले दिसंबर में 0.25% की कटौती की गई थी।

EMI पर फिलहाल राहत, दरों में स्थिरता

रेपो रेट में बदलाव नहीं होने से होम लोन और अन्य कर्ज की EMI पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। RBI ने SDF को 5% और MSF दर को 5.5% पर यथावत रखा है।

महंगाई को लेकर RBI सतर्क

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आयातित महंगाई बढ़ सकती है। साथ ही वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता भी महंगाई और विकास दर पर असर डाल सकती है।

ग्रोथ अनुमान में हल्की कटौती

RBI ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.9% कर दिया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में 6.8%, दूसरी में 6.7%, तीसरी में 7% और चौथी तिमाही में 7.2% ग्रोथ का अनुमान है।

महंगाई 4.6% के आसपास रहने का अनुमान

केंद्रीय बैंक ने FY27 के लिए CPI आधारित महंगाई 4.6% रहने का अनुमान जताया है। तिमाही आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जहां तीसरी तिमाही में यह 5.2% तक पहुंच सकती है।

कच्चे तेल और सीजफायर का असर

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और सीजफायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजारों पर दिखा, जहां सेंसेक्स में 2700 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

रुपये में उतार-चढ़ाव जारी

हाल के दिनों में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ था, लेकिन सीजफायर के बाद इसमें कुछ मजबूती आई है। फिलहाल रुपया 92.56 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, हालांकि पहले यह 95 के पार भी पहुंच चुका था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *